गुरुवार, 16 जून 2022
खुश्क आहें ...
मुश्किलों का काफिला तैयार है
मुल्क भी लगता है कुछ बीमार है
कोई सुनता ही नहीं फ़रियाद अब
सब परेशान, जिन्दगी दुस्सवार है..
मुस्कुराना सीख कर आराम है
कैसा गम जिन्दगी की शाम है
गुनाह हक़ न सही, फिर भी सभी करते हैं..
अभी तलक न तय हुआ कि वाजिब क्या है..
किसी भी शख्स से क्यूंकर कोई सवाल करें,
जवाब जब हों सैकड़ों नए सवाल लिए !!
बारिश की बूंदें आज भी आतुर हैं,हमें भींगोने को..
मोम की चादर में लिपटे अहसास, भीगने नहीं देते..
वक्त बदल देता है इन्सान को उसकी सोच को..
वरना कल तक हम कहां जानते थे हम हैं कौन..
हालात बदलते देखा है ,क्यूं बदला अभी मालूम नहीं
अफसाने कई पोशीदा हैं, क्यूं कैसे हुआ मालूम नहीं
क्या खूब अदा ये लेने की देखा न सुना बस लेते गए
जज्बात लिए अरमान लिए अब और न जाने क्या लेंगे
चिनगारी सा जब वो आता है
कुछ फर्क नहीं, क्यों आता है
चाहे जतन हम, कितना करें
कभी जलता है या सुलगता है
उम्मीदें दर्द देती हैं अगर हद से किया ज्यादा
जिए जा अपनी ही धुन में बेफिक्री में सकूं ज्यादा
नाराज़ नज़र आएं अब अपनी धड़कने भी
महसूस नहीं होता कब चलती कब रूकती
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें