रविवार, 31 जुलाई 2022
बदलने का मौसम
*हर एक शै ही बदलती है तुम्हें भी हक बदलने का*
*मगर इतना नहीं कि आईना मुश्किल में पड़ जाए*
*वक्त के साथ न बदला वो आदमी कैसा*
*बदल गई ज़मीं और हवा ने रुख बदला*
तेरी महक फिज़ा में घुल गई जब से
मेरे ख्याल में अब दूसरा खयाल नहीं
*कोई तस्वीर तेरी पास मेरे, है नहीं शायद*
*मगर हर लम्हा जाने कैसे तेरे साथ गुजरा है*
वक्त का ये मिजाज़ है
कल न था जो आज है
होगा कल अलग जरा
कर गुजर जो हाथ है
कौन किसके साथ था
कौन किसके साथ है
कल सुबह के साथ ही
नए सफर का आगाज़ है
सफ़र कट जायेगा यूं ही अगर हो साथ यारों का
कभी सीधी डगर चलना कभी टकरा चट्टानों से
*हर शै बदलती है, तुम्हें भी हक बदलने का*
*मगर इतना नहीं कि आईना मुश्किल में पड़ जाए*
*जिन्दगी का सकूं गैरों में भी तलाश ले*
*ये वो शै नहीं जो सिमटी रहे अपनों में*
*कभी टकरा ही जाते हैं पुराने चाहनेवाले*
*लबों से बात हो न हो संदेशे मिल ही जाते हैं*
*रूह और जिस्म का मेल नहीं हो सकता*
*एक को भूख नहीं दूजा परेशान हर पल*
*हवाऐं शोर जब करती कोई चुपके से आता है*
*लिपट जाता है धड़कन से, सांसें तेज़ करता है*
*नहीं इनका पता मिलता कोई ढूंढे तो कहां ढूंढे*
*गली ख़ामोश दिखती, मगर क्यों शोर होता है*
*वो चीज़ मुहब्बत थी आंखों से नहीं दिखती*
*दिल में अगर होती है तो कभी दूर नहीं रहती*
*जो कहते हैं जो सुनते हैं फकत फितरत है इन्सान की*
*किसे कब याद रहता है सिफारिश किसने किसकी की*
*कोई क्यों होश खो बैठे किसी के दर्द से तड़पे*
*कहां गैरों के गम में दिल कोई गमगीन होता है*
*झुर्रीयां वक्त पे पड़ती हैं दिलों पे नहीं*
*नई मंजिलों से लेकिन दिल घबराता है*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें