सोमवार, 19 दिसंबर 2022
December, 2022
*ज़रूर फ़र्क पड़ता गर साथ साथ होते*
*वो चांद करीब होता ये रात हसीं होती*
*रोज़ निकलता हूं मैं, कभी शाम कभी सुबहा*
*रास्ता भले न बदले, वो अपना वक्त बदलता है*
*कौन यहां आयेगा, कौन कहां जायेगा*
*ऐसे ख्यालों से दूरी रहे तो बहुत अच्छा*
*क्यों पिघल जाते हैं हम, सिर्फ़ इक मुस्कान पे*
*क्यों धड़क जाता दिल, स्पर्श इक अनजान से*
*मुकद्दर है आख़िर क्यों, मुकद्दर से शिकायत है*
*हमे अपना मुकद्दर, ख़ुद बनाने क्यों नहीं देते*
*रिश्तों के बदलने का महज इतना ही सबब है*
*वो कल भी न अपने थे हैं आज भी अनजाने*
*जो गया नहीं वो लौटे क्या*
*पास ही था इसलिए जिया*
*बहुत ही खास होती थी सुबह जब तुम निकलते थे*
*अभी तो रोशनी भी कम, उदासी हर तरफ़ बिखरी*
*हँसी हँसी में रूलाने की अदा भी खूब रही*
*जुबां ख़ामोश रही फिर भी गुफ्तगू कर ली*
*बिखरना शौक गर है तो थोड़ा और बिखर*
*उजाला फैल जाने दे अभी कुछ और निखर*
*अजनबी से खौफ नहीं, खौफ है हमराह से...*
*दोस्त बनकर साथ रहे साथ चले ऐसे गुनहगार से...*
*अजनबी से खौफ नहीं, खौफ है हमराह से*
*दोस्त बनकर साथ रहे ऐसे गुनहगार से...*
*शिक़ायत ख़ुद से ही ज्यादा, गैरों से नहीं रंजिश*
*हमारे जज़्बात नादान थे नहीं माना कोई बंदिश*
*मुमकिन है बहक जायें दो चार क़दम हम भी*
*ये आशिकी नहीं, न है मय का नशा अब भी*
*फिसलन भरी राहों में फिसला जो कभी दिल*
*अफसाने बना डाले और सजने लगी महफ़िल*
*वक्त से क्या कहना, जाता है तो जानें दो*
*बरसों गुजर गए हैं, अफसाने नहीं बदले*
*फुरसत हो तो आ जाना मैं अब भी वहीं ठहरा*
*सब देखता सुनता हूं, क्यों कहते हैं मुझे बहरा*
*मुहब्बत आजमाएगी, बदल के कितनी ही शक्लें*
*तुम अपनी दिल की सुनना, जमाना चाहे जो कह ले*
*सब्र से इंतज़ार कर लेना*
*वक्त भी इंतिहान लेता है*
*बेसब्री का आलम ऐसा शक्ल लगे धुंधली धुंधली*
*दिल को गुमान होता जैसे मिलन है ये पहली पहली*
*दिल क्या समझे, समझाए क्या?*
*सब खो के आखिर, पाए क्या?*
*धड़कन की धुन पर, बेसुध हम*
*ऐसे में बोलें क्या, हम गाएं क्या?*
*तेरे जाने के पहले भी गम कहां कम था*
*तुम्हारे बाद गम ने घर बना लिया घर में*
*कोई कहे तो सही इश्क का ये क्या चेहरा*
*नज़र के सामने हर पल था अब नहीं चेहरा*
*तेरे जाने के पहले भी गम कहां कम था*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें