मंगलवार, 8 नवंबर 2022
Oct/Nov, 2022 Part 1
*अंधेरों से अपनी पहचान पुरानी है*
*चेहरे सभी अंजान एक कहानी है*
*जले बुझे हुए जज्बों की क़दर किसको है*
*गुजर गया जो समा फिर कहां आनेवाला*
*मचल गए थे जिन जलवों पे अब नहीं दिखते*
*खाक से भी हो जिन्हें उल्फत अब नहीं मिलते*
*रस्ते बदल-2 के अक्सर आते रहे हैं वो*
*नशे में यूं ही शायद लड़खड़ाते रहे हैं वो*
*ये गहरा नशा है मुहब्बत का जो ठहरा*
*हर इल्म पे भारी है कयामत सा पहरा*
*क्यों वादों की बात करें जब कुछ भी हमारे बस में नहीं*
*साथ चलें जबतक सम्भव दुनिया है यहां सब तन्हा तन्हा*
*हमें जिनसे मुहब्बत है उन आंखों में हो आंसू*
*ये तो हो नहीं सकता मुझे ख़ुद पे यकीं इतना*
*पानी जिन्दगी की है जरुरत हर जगह रहती*
*लकीरें इतनी गहरी हैं मिटाए मिट नहीं सकती*
*बदलने दो ज़माने को बदलना सबकी फितरत है*
*मुहब्बत जिन्दा रहने दो ये हम सबकी जरुरत है*
*कीमत रोज़ बदलती देखी यहां सभी बाजारों में*
*रिश्तों में बदलाव जरुरी जीवन के अंधियारों में*
यादों में भी यादें हैं कल की जो कल बीत गया
आज,आज ही जाएगा ये दिन भी फिर बीत गया
*चाहत सबकी अपनी अपनी किसको किसी की ख़बर नहीं*
जिद्द पाने की हसरत गहरी, फिर भी किसी को सबर नहीं*
हादसों के शहर में एक और हादसा
दौर मुश्किल फिरभी जीने की लालसा
बारिश आती - जाती है इश्क नहीं थमने वाला
पास रहना दूर न जाना प्यास नहीं कमने वाला
जो मिल गया तो उससे शिक़ायत बड़ी होगी
कुछ दूरियां रखती हैं दोस्ती को खुशमिजाज
जरुरी है बस दिल में चाहत का दरिया
किसी दिन बनेगा मुहब्बत का ये जरिया
*तारीख बदल जाती है तक़दीर के नहीं बदले*
*तदवीर न काम आती जंजीर अगर हों पहने*
*हम रोकें चाहे जितना, अरमान मचलते हैं*
*वक्त के हाथ सब कुछ इन्सान बदलते हैं*
*वक्त से बातें करें, कुछ सुनें कुछ कहें*
*वक्त कुछ देर ठहरे, जिन्दगी चलती रहे*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें