सोमवार, 13 जुलाई 2026
July, 2026
*नई नई हर बात निराली लुभाती मन को बड़ी अदा से*
*वक़्त की चक्की से गुजरो अकेले भुगतो बिना खता के*
*चांद तन्हा ही भटकता है बादलों की तरह*
*सबकी आँखों में खटकता है दीवाने की तरह*
*हमको ख़ुद से बहुत शिकायत है*
*क्यों नहीं हमको बदलना आया*
*अपनी उम्मीदों से उम्मीद कभी मत रखना*
*इनकी फ़ितरत है तुम्हें हर घड़ी हैरान करना*
*याद की शक्ल दिखाई न दे*
*काश ख़ुदा कभी जुदाई न दे*
*मुद्दतों बाद याद आई है*
*तुम हो या तेरी परछाई है*
*खुशबू इन राहों में ऐसे हीं तो नहीं बिखरी*
*गुजरा है कोई अपनी ज़ुल्फ़ को लहराते हुए*
*जन्नत की सैर खूब हुई आ बैठ दो घड़ी*
*जीवन के कितने ठौर, ये भी एक कड़ी*
[08/07, 7:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी कदम फिसल गए संघर्ष याद कर*
*एक गहरी साँस ले, चल फिर सँभाल कर*
[08/07, 7:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मैं ख़ुद से बेवफ़ा हुआ, यारों से कभी नहीं*
*अपनों में ज़िक्र अपनी हो गैरों की अब नहीं*
[08/07, 8:46 am] Dr. Suman Kumar Singh: *एक बात याद रखना हरदम हर जगह*
*तुम नहीं तो मैं हूँ एक अजनबी मुसाफ़िर*
[09/07, 11:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने के लिए अश्क़ नहीं दर्द चाहिये*
*जीने के लिए उम्र पूरी कर्ज़ चाहिये*
[09/07, 11:40 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शीशे के घरौंदों में भी रहते हैं सख़्त जान*
*जब वक़्त बिगड़ता है लड़ते हैं खुलेआम*
[11/07, 10:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अभी वक़्त है अभी मनाओ जश्न हमारे जीवन का*
*कर लेना कल जो चाहो आज न सोचो मातम का*
[12/07, 8:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *एक आवाज़ दो तो रुक जाएं*
*हद के आगे भी हम निकल जाएं*
[12/07, 8:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *साथ चलने को सफ़र कहते हैं*
*बेख़बर चलने को क्या कहते हैं*
[12/07, 8:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *राख की ढेर में कुछ ढूँढने की कोशिश में*
*अपने हीं ज़ख्मों को अनजाने में कुरेद गए*
[13/07, 1:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वफ़ा के रूबरू रंजिश कभी नहीं ठहरी*
*रंजिश की उम्र कम है मुहब्बत के सामने*
[13/07, 1:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आँखें हुई जो नम तो वो घबरा गए*
*वफ़ा की ये इंतिहा हम ही शर्मा गए*
[13/07, 10:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आँखें हुई जो नम तो वो घबरा गए*
*वफ़ा की इंतिहा वो खुद ही शर्मा गए*
[13/07, 11:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तकदीर की बुलन्दी तकदीर की शरारत*
*दोनों ही सूरतों में इन्सान की शिक़ायत*
[14/07, 12:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई न मानता है हम सब वक़्त के हैं मारे*
*कल हम वहीं खड़े थे जहाँ पाँव हैं तुम्हारे*
[15/07, 7:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुमकिन है किसी रोज़ मेरी याद न आए*
*खामोश फ़िज़ाओं में एक धुन बिखर जाए*
[15/07, 7:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग रूप बदलते हैं बदलते ही रहेंगे*
*अहसास के धागों में पहचान छुपी है*
[15/07, 7:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गुफ़्तगू का जरिया आवाज़ नहीं है*
*ख़ामोशी के अफ़साने दिल सुनता है*
[15/07, 12:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कड़वी बातें जब याद आती हैं, सताती हैं*
*उम्र का दिमाग पर अभी असर नहीं हुआ*
[16/07, 1:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सख़्त आदेश है, घर से निकलने की मनाही हो*
*एक शख़्स ज़िद्दी दिल से बाहर निकलता नहीं*
[17/07, 7:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *निशान मिट गए कदमों के पर अभी भी यहाँ*
*जाने वालों की हर एक याद जवाँ रहती हैं*
*चाहे जितनी भी शिकायतें रहीं हों उनसे*
*उनकी हर बात को ये नस्ल भी दुहराती हैं*
[20/07, 5:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *करने के लिए कुछ भी करो शेष न कुछ हो*
*मिटना पड़े मिट जाओ अवशेष कुछ ने हो*
[20/07, 5:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जंग का मैदान हो या सिर्फ़ एक महफिल*
*जब आखिरी हो वक़्त तो साफ़ दिखे दिल*
[21/07, 7:34 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अश्क़ों की स्याही से दास्तान-ए-मुहब्बत*
*लिखा दिलों पे गर तो मिटाया न जाएगा*
[22/07, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *भींगे ख्यालों में नमी है, सूख जाने दो*
*मुहब्बत की हसरत अभी ठीक नहीं*
[22/07, 8:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बहुत कुछ वैसा नहीं होता जैसा हम चाहते हैं*
*जो हम चाहते हैं वैसा अक्सर लोग नहीं चाहते*
[28/07, 11:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जैसी नज़र जिसकी रही, वैसे ख़ुदा मिले उसको*
*मेरी नज़र जिस शख़्स पर मेरी ख़बर ही नहीं उसको*
[28/07, 11:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मजबूरियों का ज़िक्र इश्क़ में नहीं करते*
*हर हाल में हर शर्त पर आने से नहीं डरते*
[28/07, 11:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अनजानी राहों पर अजनबी नहीं चलते*
*चलते हैं साथ साथ ग़र मंज़िल नहीं मिलते*
[28/07, 11:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न होती गलियाँ न मोड़ आते*
*न नैन मिलता न इश्क़ होता*
[28/07, 11:43 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने के लिए यादों को बदनाम ना करो*
*इनकी आग़ोश में हर दर्द ठहर जाता है*
[28/07, 11:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बताने की जरूरत होती नहीं जो प्यार करते हैं*
*चाहें या न चाहें वो, हर पल वो साथ होते हैं*
[28/07, 11:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हर हाल में हर मोड़ पर फिसलन तो होती ही है*
*कभी गिरना भी जिन्दगी की तस्वीर सजा देता है*
[28/07, 11:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रात का अंधेरा हमें सोने नहीं देता*
*दिन का उजाला मिलने नहीं देता*
[28/07, 11:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ुद को बदल पाएं अब मुमकिन नहीं*
*दुनिया बदल देंगें जज्बा अभी है बाकी*
[29/07, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *छीन लो मेरा वजूद, मेरी जान व मेरी सांस भी*
*जो जुनून मेरी रग में है रह जायेगा मेरे बाद भी*
[29/07, 8:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जुर्म पत्तों का भी है शाखों से जो बिछड़ गए*
*बेबसी के हालात में वो क्यों न उनसे लिपट गए*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें