सोमवार, 13 जुलाई 2026
April, 2026
[01/04, 9:08 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सब जानते हैं लेकिन सब मानते नहीं*
*ख़ुद पे नहीं भरोसा उसका यकीं नहीं*
[02/04, 5:59 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुहब्बत जुनून अपनी धुन में चलेगी*
*फ़िकर खुद नहीं सारी दुनिया करेगी*
[02/04, 6:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अगर थम गई मेरी सांसें तो क्या ग़म*
*यादों के साए में उनकी सांसें चलेंगी*
[03/04, 6:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *माना उम्र नहीं कुछ ज्यादा आज खिले कल मुरझाएंगे*
*अपनी निशानी छोड़ गए तो ना- मुमकिन वो भुला पायेंगे*
[07/04, 1:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ख्म दिखाया न करो हर किसी को*
*तमाशा पसन्द दर्द का अहसास नहीं*
[07/04, 1:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल खिलौना तो नहीं जीने का एक जरिया है*
*जीने के लिए ख़ुद का ख्याल करना सीख लो*
[07/04, 1:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने ख्यालों को लफ्जों में पिरोता हूं*
*समझ सको तो दिल की बात बताता हूं*
[07/04, 1:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमान को चांद की कोई फ़िक्र नहीं*
*तारों की महफिल में उसका ज़िक्र नहीं*
[09/04, 12:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *परहेज़ बताया है मुझको हकीम ने*
*मिलना मगर मीठे की बात न करना*
[09/04, 12:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ऊंचे पे घर बनाना समझदारी की है बात*
*बादल बरस लें जितना पानी नहीं आता*
[09/04, 12:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सपनों के साथ जीना गर आए तो बेहतर*
*मिलने पर ख़ुशी होगी, खोने पे ग़म नहीं*
[09/04, 2:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सर्द मौसम में आग की जरूरत होगी*
*उदासी के लम्हों में मुझपे गुस्सा करना*
[10/04, 10:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों को दफ़न करना तौहीन है उनकी*
*मरते नहीं हैं ख़्वाब अगर नींद हो गहरी*
[10/04, 10:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने के लिए सारा जहां साथ तुम्हारे*
*रहने के लिए एक ठिकाना ही बहुत है*
[10/04, 10:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुस्कुराना तेरा उन्हें कबूल नहीं*
*अश्क निकले तो मज़ा आता है*
[10/04, 10:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हसरतों से कहो चले जाएं*
*क़ैद की जिंदगी पसंद नहीं*
[10/04, 10:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब भी देखा है पलट कर मैंने*
*उलझे उलझे से जज़्बात दिखे*
[11/04, 12:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हसीन चांद नहीं चांद की परछाई है*
*बंद आँखों से मुझे तू ही नज़र आई है*
[11/04, 12:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग बदलते हैं चेहरों के कई बार यहाँ*
*सच की तस्वीर धुंधली रही वर्षों तक*
[11/04, 12:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जब फकीरों को कभी घर मिला मकान मिला*
*उनके हाथों की लकीरों ने भी अरमा बदला*
[12/04, 10:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों को कब्र कब नसीब हुई*
*वजूद नहीं जब भी आँख खुली**
[14/04, 9:13 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गलतियों की सज़ा जरूर मिले*
*पहले सबको हसीं नसीब मिले*
[14/04, 9:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उलझनों में उलझ के रुक जाना*
*बदनसीबी से कोई कम तो नहीं*
[14/04, 9:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गूफ्तगू जिंदगी में कम करना*
*गुफ्तगू सिर्फ़ उलझनें बढ़ाती हैं*
[14/04, 4:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आग से तुम न खेलो झुलस जाओगे*
*होगा नहीं यकीन जब उलझ जाओगे*
[14/04, 4:21 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्नों में सिमटी कहानी*
*सच्ची जैसी लगे पर हक़ीक़त नहीं*
[14/04, 4:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस पल को जी सको जी लेना ख़ुशी से*
*उस पल के इंतज़ार में सदियां गुजर गईं*
[15/04, 12:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने जज़्बात होते नहीं पुराने*
*जख्मों को ताज़ा रखा कीजिए*
[15/04, 12:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किस्से कहानियों से एक नाम नहीं जाता*
*शक्ल है धुंधली सी कुछ याद नहीं आता*
[15/04, 12:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जज़्बात को लफ़्ज़ों में कैसे बयां करोगे*
*चाहो या न चाहो कुछ तो गलत कहोगे*
[17/04, 9:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अकेले में अकेलापन कभी मिलता नहीं मुझको*
*एक लम्बी गूफ्तगू होती है दिल के तार बजते हैं*
[17/04, 9:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शायद कभी हम मिलें ही नहीं*
*दूरी हो हममें पर दिलों में नहीं*
[17/04, 1:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबकी तारीफ़ मिल नहीं सकती*
*सबके मनसूबे कहां मिलते हैं*
[17/04, 5:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ग़मों की फौज़ को आने दो चले जायेंगे*
*उनकी जुर्रत नहीं मुझसे मिल भी पायेंगे*
[17/04, 5:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ शोर हो, हलचल मचे, तूफ़ान उठे*
*मौत के पहले ज़रा जस्न का माहौल बने*
[17/04, 5:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई कहे रुक जा अभी थोड़ा और ठहर*
*ज़ब्त जज़्बात जो सीने में भड़क जाने दे*
[17/04, 5:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पत्थरों के भी हालात बदल जाते हैं*
*नर्म स्पर्श से बेदर्द पिघल जाते हैं*
[17/04, 5:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आज की शाम ख़ामोशी से गुजर जायेगी*
*कल भी ये आयेगी शायद न मुझे पायेगी*
[17/04, 5:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आइए एक नया खेल ईजाद करें*
*एक दुजे को प्यार से बर्बाद करें*
[17/04, 5:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई आता नहीं, जाता नहीं, ख़ामोशी है*
*ऐसी सुनसान जमीं पे रहते हैं इंसान कैसे*
[17/04, 5:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई बहस नहीं अब, सब मान लिया मैने*
*ग़म का निशान नहीं है सच जान लिया मैंने*
[18/04, 12:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जाने वालों का कैसे कोई यक़ीन करे*
*बात कल की ही है वो कहीं से आए थे*
[19/04, 7:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शिकवे शिकायतों को अभी पेश किया जाय*
*ये दोनों ही मुजरिम हैं इन्हें उम्रकैद दिया जाय*
[19/04, 9:56 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गर ख़लिश तो आज कहो कल न हो मलाल*
*होता है हर इंसान ख़ुद में शख़्स बेमिसाल*
[19/04, 9:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कितनी दफ़ा कहें मुहब्बत का खेल क्या*
*शिकवे अगर मिट गए तो शेष बचे क्या*
[19/04, 9:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इक दूसरे को देने को ज़्यादा नहीं है पास*
*बस इक हसीं शाम थी बाकी बहुत उदास*
[20/04, 9:48 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रस्मे ए आयादगी की अपनों में जरूरत क्या*
*जिस हाल में हों मिलेंगे, हर बात समझ लेंगे*
[20/04, 1:05 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गैरों ने सिखाया है अपनों की क़दर करना*
*अपनों ने ग़म दिया अक्सर ही जिन्दगी में*
[21/04, 9:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आयेंगी बहारें इसी उम्मीद में अबतक*
*बगिया में हर डाली खड़ी है इंतज़ार में*
[21/04, 3:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों से बातें करो खामोश सुनती हैं*
*जब सामने आ जायें तो सिर्फ़ कहती हैं*
[21/04, 3:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शाम के वक्त मिलना झुरमुटों में पेड़ों के*
*उनसे मिल बातें करना क्यों सकूं देता था*
*अब वो शामें नहीं वो पेड़ बगीचा भी नहीं*
*सोचता हूँ कहीं वो लम्हा मुहब्बत तो नहीं*
[22/04, 9:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग और नूर की तस्वीर सकूं देती है*
*तू नहीं पास पर होने का भ्रम देती हैं*
[22/04, 9:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दिन ढला, रात हुई और सवेरा भी हुआ*
*कुछ न बदला मगर बदलेगा इशारा हुआ*
[22/04, 6:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फुर्सत न मिलेगी कभी मत इंतज़ार कर*
*दिल में जितना दर्द दफ़न आज बयां कर*
[22/04, 9:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सफ़र की हद हो कहां ये मुसाफ़िर के वश में*
*जमीं से दूर आसमां से आगे नए रास्ते बनेंगे*
[22/04, 9:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जाने कैसा भरम लोग पाले हुए हैं*
*अकेला नहीं संग मुहब्बत खड़ी है*
[22/04, 9:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चुभती हुई यादों को फूलों पे सुलाना*
*नींद में खुशबू से महक जायेगा दामन*
[23/04, 8:50 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इतना मायूस न हो जिन्दगी को जीना है*
*वो ज़रा जिद्दी है उसको क़रीब लाना है*
[23/04, 11:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रिश्तों से ही रिश्ता रखना दस्तूर तो है दरकार नहीं*
*दिल से दिल की राह का मिलना रहमत है आम नहीं*
[23/04, 11:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उसकी मर्ज़ी वो ही जाने हम तो अपनी राह चले*
*अरमा हमारे बस में न थे, हम अपनी धुन में चले*
[24/04, 7:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कैसे खामोशी से भी इक़रार किया जाता है*
*उनसे मिलकर मुझे ये इल्म समझ आया है*
[24/04, 7:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ परवाह किया कब दुनिया के फरमानों का*
*जिसको रुसवाई की थी फ़िक्र वो गुमनाम गया*
[24/04, 9:14 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क जितनी दफा करो तो कोई बात नहीं*
*पहली उल्फत की बद-दुआ का ख़्याल रहे*
[25/04, 5:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महसूस हो रही है मुझे आज भी तपन*
*बड़ी बेरूखी से उसने जलाया आशियां*
[25/04, 5:23 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाहिशों की खैर नहीं राहें सख़्त हैं*
*इंसानों की बस्ती में शैतान मस्त हैं*
[25/04, 8:32 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों की हो दहलीज या सच से सामना*
*मुश्किल घड़ी में ख़ुद पर ऐतबार कम रहा*
[25/04, 8:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ रंग मिला दो मेरे प्याले में ओ साकी*
*अभी ज़ख्म हरे हैं और है पीने की मनाही*
[26/04, 7:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरी तमन्ना मुझे दर पर तेरे लाई थी*
*तेरे लहज़े ने जाने को मजबूर किया*
[26/04, 8:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बदनसीबी की रफ़्तार जब भी तेज हुई*
*शौक से मैं मंजिलों का पता बदलता हूं*
[26/04, 8:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अनगिनत जरूरतें थीं मेरी जिन्दगी में*
*तुमसे मिलने के बाद न जाने कहां गईं*
[26/04, 10:54 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितने दिनों के बाद उनसे आज मिले हैं*
*मासूमियत की हद वो मेरा हाल पूछते हैं*
[26/04, 10:59 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नजदीकियां भी देर तक रहती नहीं करीब*
*चेहरा तो कम बदलता अंदाज़ पर अजीब*
[27/04, 9:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जंग की क्यों है जरुरत ये पता कैसे चले*
*उनको हमसे है शिकायत ये खबर कैसे मिले*
[28/04, 7:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के ज़खीरे में कई बातें पुरानी*
*जब ढूंढने निकलो नई बात लगे है*
[28/04, 7:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के ज़खीरे में छुपी बातें पुरानी*
*अंजान नहीं ये हैं मेरी अपनी कहानी*
[28/04, 3:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *उम्र की ढलान पे बात उन दिनों की क्यूँ*
*जिन्दगी तो जी लिए मौत पे बवाल क्यूँ*
[28/04, 3:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त की आंधी आए पर झुकते नहीं ये रिश्ते*
*सच्चे हों अगर दिल तो बिखरते नहीं ये रिश्ते*
[28/04, 3:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फूलों जैसे रिश्ते अनमोल धरोहर हैं*
*इनसे ही जग में सकून का सागर है*
[28/04, 8:17 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जीवन से नाराज़ बहुत था जब तक हमको पता नहीं था*
*लोगों को जीते देखा जिनको सांसों का इल्म नहीं था*
[30/04, 11:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अँधेरों से डर कैसा उजाले भी कहां हमेशा रहते हैं*
*इसी पल में समेटो पूरी ज़िन्दगी हम ये सच कहते हैं*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें