सोमवार, 17 अगस्त 2026
August, 2026
[03/08, 5:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अल्फ़ाज न जाने कहीं गुम गए हैं शायद*
*कितनी भी आवाज़ दो कोई सुनता नहीं*
[03/08, 5:45 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ये दुनिया अब बदल गई है शायद*
*इंसानी शक्लों में अलग शख़्स हैं*
[04/08, 8:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *न तलाश कर न तबाह कर*
*जो मिला है उससे निबाह कर*
[04/08, 8:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किसी राह में किसी मोड़ पर*
*जो मिला उसी से ही बात कर*
[04/08, 11:03 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों की हकीकत भी एक ख्वाब सुहाना है*
*अहमियत से अनजान पर जीने का बहाना है*
[09/08, 12:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *महफ़ूज़ नहीं कोई हर किस्म के खंजर हैं*
*कहने को गुलिस्ताँ है हकीक़त में बंजर हैं*
[12/08, 10:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मौसम बदल न जाये चाहो तो आ ही जाओ*
*ऐसा न हो कि कल तक अरमाँ फिसल जाएँ*
[12/08, 3:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ परछाइयों सा ही होता है*
*रौशनी कम, साथ छोड़ जाता है*
[12/08, 3:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बहते बहते सागर में खो जायेंगे*
*दुनिया ढूँढे पर न नज़र आयेंगे*
[12/08, 5:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *भींगे मौसम में सिर्फ़ रुखी-सूखी बात करो*
*ख़ुद पे काबू न रहे ऐसी भी न बरसात करो*
[12/08, 5:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चेहरे पे हँसी दिल में ज़हर रखते हों जहाँ लोग*
*इन्सान की फ़ितरत को समझना नहीं मुमकिन*
[13/08, 3:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *लंबी कहानियों के अंज़ाम बदल देना*
*चौंकने की हसरत कब से दबी पड़ी है*
[13/08, 3:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ख्वाबों के झरोखे से दिखते हो मुझे अक़्सर*
*चेहरा छुपाये जाने तुम जाते कहाँ बचकर*
[14/08, 1:07 am] Dr. Suman Kumar Singh: *लकीरों में ढूँढा फकीरों की किस्मत*
*लकीरें वही थीं अलग उनकी फ़ितरत*
[16/08, 7:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बे इंतिहा मुहब्बत है सकूँ की मोहताज*
*कैसे कोई समझाये उसको नहीं फुरसत*
[17/08, 1:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कसमों पर यक़ीन मत कर हालात के वादे हैं*
*वो कुछ न कभी कहते जिनके पक्के इरादे हैं*
[17/08, 1:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुजर बसर के लिए फैसले बदलते रहे*
*ख़ुशी मिली न कभी मंज़िलें बदलते रहे*
[17/08, 1:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मरने के लिए हर जगह कितने हीं इंतजाम*
*जीने के लिए सिर्फ़ जरूरत थी साँसों की*
[17/08, 1:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मरने के लिए हर जगह कितने हीं इंतजाम*
*जीने के लिए साँसों की ज़्यादा ही कमी थी*
[18/08, 2:27 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल सम्भाले संभलता नहीं आजकल हम क्या करें*
*उसकी पेशानी पर सलवटें बढ़ रहीं अब हम क्या कहें*
[18/08, 2:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रंग सबके लहू का जब एक सा*
*रंग चेहरे का देखा खफ़ा हो गए*
[18/08, 2:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस्म बाहर से चाहे जितना हसीं*
*रूह मैली हो गर कर ले राहें जुदा*
[18/08, 2:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शबनमी सुबह हो या हो रंगीन शाम*
*फ़र्क लगता नहींं जब हो हाथों में जाम*
[18/08, 4:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ऐसे लफ़्ज़ों में क्यों न खो जायें*
*आँखें बंद कर लें और सो जायें*
[19/08, 7:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *क्यों कभी हम तेरा ख्याल करें*
*तू मेरे साथ साथ चलता है*
*थक के बेबस कभी उदास हुआ*
*बस एक ख्याल से तेरा दीदार हुआ*
[19/08, 7:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब से हाथों में हाथ आया है*
*जो न सोचा था वो भी पाया है*
[20/08, 6:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *गुफ्तगू के हसीन लम्हों में जिन्दगी सिर्फ़ मुस्कुराती है*
*जब भी हम अकेले होते हैं बीते पलछिन हमें रुलाती है*
[22/08, 7:41 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सबकी जिन्दगी एक सी नहींं होती*
*सबकी आँखों में अलग सपने हैं*
[22/08, 7:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी के सबक जिंदगी के साथ गये*
*हर एक आदमी ख़ुद ही आजमाता है*
[25/08, 9:49 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तूफानों में मुझे एक राह मिल गई*
*खामोशी को जैसे जुबान मिल गई*
[25/08, 3:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ठगी के हम भले ही शिकार हुए*
*मुस्कुराने की वज़ह मिल तो गई*
[25/08, 3:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पसन्द अपनी अपनी ख़्याल अपना अपना*
*समझदार लोगों को तो सिर्फ़ जाहील पसन्द*
[25/08, 3:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नादां मैं अब भी मग़र जानता हूँ*
*कौन कितना सीधा पहचानता हूँ*
[27/08, 3:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पुराने पन्नों पे नई इबारतें लिखना*
*मुमकिन सही लेकिन आसाँ नहीं*
[27/08, 3:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ख्म का ज़िक्र बार-बार हुआ*
*दर्द का कारवाँ थमा ही नहीं*
[27/08, 3:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खिलते फूलों से शिक़ायत कैसी*
*रंग और खुशबू का साया होगा*
[28/08, 5:18 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *संग रहते हो कुछ नहीं कहते*
*किन ख्यालों में गुम गये तुम*
[28/08, 5:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आज भी कल की बात करते हो*
*किसके झांसे में आ गए हो तुम*
[30/08, 7:32 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दूरी का अंदाज़ा तो साँसों में ही सिमट जाता है*
*रूह बदन से अलग हो अफ़साना बदल जाता है*
[30/08, 7:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *क़बूल हर दुआ हो ज़रूरी नहीं है*
*कर्मों की क़ीमत अभी पूरी हुई है*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें