सोमवार, 13 जुलाई 2026

May, 2026

[01/05, 2:52 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खतों का दौर गया अब इंतजार कौन करे* *चन्द हीं लम्हों में वर्षों का प्यार ख़त्म करे* [01/05, 2:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खता है हमारी तुम्हें चाहते हैं* *वफ़ा हम किए वफ़ा चाहते हैं* [02/05, 2:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *झूठ था पहले या अब है* *तुम लगते हो अनजाने से* [02/05, 8:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसान नहीं ख़ुद को रखना महफूज़ बदलते मौसम में* *फिसलन का हमेशा ख़ौफ़ रहा मुश्किल हुई संभलने में* [03/05, 10:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों की दुनिया किताबों के बाहर* *अगर ढूंढ़ लो तो किताबें हो जाएं अमर* [03/05, 6:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अधूरी कहानी या अधूरा सफ़र* *मंज़िल की चाहत खोने का डर* *किताबों में ढूंढो सबकुछ मिलेगा* *सांसों को फ़िर से सहारा मिलेगा* [04/05, 11:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दो पल की जिन्दगी बहुत लम्बी अगर जीना हो अकेले* *तक़दीर गर करे वफ़ा तो बहुत मुमकिन चलते ही तू मिले* [05/05, 3:19 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कल की शायद शाम अलग थी* *जज्बातों की शमा जली थी* *कहने को तो बातें बहुत थीं* *जुबां पे जाने किसका पहरा* *सोच-सोच में समा भी बदला* *थके हुए मन मैं वापस पलटा* [05/05, 9:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जीने के लिए एक खिलौने की जरूरत* *मरने के लिए सिर्फ़ बहाने की जरूरत* [06/05, 8:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के झरोखों में तस्वीरें कई हैं* *मुस्कान से भरी कहीं तीर चुभे हैं* [06/05, 8:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों से गूफ्तगू का मज़ा हमसे भी पूछो* *अब वक्त नहीं मिलता हमें इंतज़ार का* [06/05, 1:36 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सच की तलाश में मैं दूर जा रहा हूं* *शायद मैं ख़ुद के क़रीब आ रहा हूं* [06/05, 11:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कुछ समझ न आया जो भी कहा गया* *और कितनी देर तक बातें करोगे तुम* [07/05, 7:16 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ज़ुल्म की हद, इंतहा देखो* *ख़ुद से अंजान जहां देखो* [08/05, 12:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों के भरोसे तन्हा न छोड़ जाना* *उम्र बढ़ रही है अब हम भूल जाते हैं* [09/05, 9:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलने से मुक्कमल नहीं होती है मुहब्बत* *तन्हाई में भी याद जो आए वो मुहब्बत* [09/05, 9:16 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलने से मुक्कमल नहीं होती है मुहब्बत* *बरसात में भी आग लगा दे वो मुहब्बत* [10/05, 10:47 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मां के चेहरे से कुछ पता नहीं चलता* *दिन तो दिन रातभर जाने क्यों जगती है* [10/05, 10:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आंचल में छुपाया है मुझको, मैं जब भी कभी मायूस हुआ* *हर बात से वाकिफ हो जैसे जीने की मुझे राह दिखाया* [12/05, 2:45 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *न राह बदलना है न अपनी चाहत* *धमकियों की अब परवाह नहीं है* [12/05, 2:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नजरअंदाज करते हो ये साफ़ दिखता है* *यादों से मिटा दोगे ऐसा नहीं दिखता है* [12/05, 11:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *धूप में निकलो तो जलन होती है* *रोशनी से सकूं में खलल होती है* [12/05, 11:58 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मयखानों का दीवानों पे एहसान बहुत हो* *माशूक जब तन्हा करे यहाँ साथ मिला है* [14/05, 6:12 am] Dr. Suman Kumar Singh: *खयाली भूतों से डर के कहां जाओगे* *बड़े बे-आबरू होकर जहां से जाओगे* [14/05, 6:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नसीहतों की उम्र अब तमाम हुई* *कभी तो ख़ुद को आजमाओगे* [15/05, 10:35 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीर से तक़दीर बदलते नहीं देखा* *छूने से कभी मोम पिघलते नहीं देखा* [15/05, 10:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सीनों में कोई आग़ सुलगती रही होगी* *धुओं की लकीरों में है खुशबू लहू की* [16/05, 10:49 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल को इतनी सजाएं मत देना* *दिल जो भी चाहे उसे दिला देना* [17/05, 7:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शायरी के रंग में कितनी दुआओं को मिलाया* *जिन्दगी की शाम में तुमने मुझे ख़ुद से मिलाया* [17/05, 1:48 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शायरी का रंग भी बदला हुआ है* *गर्म है पर इस हवा में कुछ घुला है* [17/05, 1:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *डायरी के पन्नों बीच आज तस्वीर देखा* *किसकी है अब तक नहीं मैं जान पाया* [17/05, 1:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जेहन में हलचल मची एक ख़लबली है* *किस जगह मैं आ गया किसकी गली है* [18/05, 7:01 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तलाश में निकले थे बहुत दूर तक आए* *कितनी ही मंजिलों पे कोई सकूं न था* [18/05, 7:06 am] Dr. Suman Kumar Singh: *पल पल बदल रहा है ज़माने का चलन दोस्त* *दिल की कली को खिलने का मौसम नहीं आता* [18/05, 1:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अपने होने का अहसास दिलाना होगा* *जब पुकारे मेरा दिल, तुझे आना होगा* [18/05, 5:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शाम आती है किसी शाम की यादें लेकर* *मेरी तन्हाई भी तन्हा नहीं मिलती मुझसे* [18/05, 9:55 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कहने वालों ने क्या क्या न कहा* *अपनी राह में मशगूल मैं सुना नहीं* [19/05, 2:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सबक जिन्दगी का बताएं तो किसको* *उड़ने को बेताब परिंदे सुनते हीं कहां हैं* [19/05, 8:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *ये झूठ है रिश्वत नहीं लेते हैं फरिश्ते* *नाहक तो नहीं भीड़ जमा मन्दिरों में है* [19/05, 8:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कागज के लिफाफों में कई राज छुपे हैं* *रिश्वत कभी तो प्यार के इजहारे मिले हैं* [20/05, 7:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *आसान ज़िंदगी की आसान मंजिलें* *दर्द ख़ुद सहते हैं कहते नहीं किसी से* [20/05, 7:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी में जिन्दा रहना जरूरी है* *गर मुहब्बत है तो कहना जरूरी है* [21/05, 12:39 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बर्बादी के भी दौर में कुछ कर गए होंगे* *अफसानों में सच्चाई की चर्चे हुए होंगे* [21/05, 12:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इन्सान वही काबिल जो वक्त समझता हो* *अच्छाइयों को तज दे जब वक्त बदलता हो* [21/05, 10:33 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़त्म नहीं होती तलाश किसी भी मंज़िल पर* *चाहत को चाहत होती है फ़िर किसी मंज़िल की* [21/05, 12:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *डर से जाने क्या हो रुक जाना यूँ ठहर के* *निकलो तो पहले घर से रास्ते कई मिलेंगे* [22/05, 12:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया का नज़रिया अज़ीब ही रहा है हर ज़माने में* *अश्क में डूबा इश्क़ इबादत मुस्कुराया तो बग़ावत है* [22/05, 8:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इश्क़ के आँगन में फिसलन बहुत है* *क्या सच क्या झूठ, उलझन बहुत है* [23/05, 6:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कितने ख्वाबों को सजा लेते हैं हम भी नाहक* *वक्त के हाथों ठगे जाते अंजान मुसाफ़िर नादां* [23/05, 8:29 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हर वक़्त जरूरत होती है जज़्बा एक बगावत की* *ज़ुल्म कभी मिटता ही नहीं रूप बदल के आता है* [24/05, 6:19 am] Dr. Suman Kumar Singh: *दुनिया से अलग एक जहाँ देख रहा हूं* *मैं तेरी दुआओं का असर देख रहा हूं* [24/05, 6:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब दे कोई आवाज़ तो ख़ामोश न रहना* *दो पल की गूफ्तगू से सँवर जाये जिन्दगी* [24/05, 10:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: Revised *दुनिया से अलग एक जहाँ देख रहे हैं* *हम तेरी दुआओं का असर देख रहे हैं* [26/05, 12:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोई करे जिरह की हादसे की तह खुले* *ऐसे तो न हालात थे कि हमें बेवफ़ा मिले* [26/05, 12:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कैसे करें यकीन कि मौसम बदल गया* *तूफ़ान का न शोर न बारिश का अंदेशा* [26/05, 10:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझे यक़ीन तो है पूरा यकीन नहीं* *जिसपे यकीन था उसका यकीं नहीं* [26/05, 10:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुनाहों से बचने की कोशिश बहुत की* *गुनाहों ने ही अक़्सर रास्ता दिखाया* [26/05, 10:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शरीफों की दुनिया शराफ़त नदारद* *शराफ़त सिखाया गुनाहों ने अक्सर* [26/05, 11:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुज़ारिश है सबसे शिकायत न करना* *मुश्किल पड़े अगर इबादत न करना* *यकीं रखना ख़ुद पे और बाजुओं पर* *मदद के लिए तुम सिफारिश न करना* [26/05, 11:54 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गुनाहों से बचने की कोशिश बहुत की* *शरीफों ने मिलकर गुनहगार बनाया* [27/05, 8:02 am] Dr. Suman Kumar Singh: *समझते नहीं जिसको कहते मुहब्बत* *भरोसा करोगे तभी तो होगी मुहब्बत* [27/05, 8:04 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मीठी जुबान से मिलना शाम सवेरे* *खुशामद कभी भी नहीं है मुहब्बत* [27/05, 7:01 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गर्दिश में समझते थे ज़िन्दगी की मुशीबत* *महफ़िल के किसी गीत में वैसी कसक न थी* [27/05, 7:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रँग रूप के बाज़ार में हर चेहरा हसीन मिला* *जज़्बात की कमी थी हर चेहरा फीका दिखा* [27/05, 7:22 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *खबर न बन सके वैसा गुनाह क्यों करना* *जब भी चर्चे हुए दिल को बड़ा सकूँ मिला* *रूह और जिस्म में शोलों का शोर ज्यादा था* *देखनेवालों ने लिया लुफ्त, बादल बरसा नहीं* [27/05, 10:52 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *घने अँधेरे भी मुझको कभी डरा न सके* *तेरा खयाल रहा साथ हम भुला न सके* [28/05, 11:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जश्न की रात चिरागों ने घूँघट ओढ़ा* *ऐसे हालात में हम जश्न मनाएं कैसे* [29/05, 8:15 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कोशिश न हो सकी कि फिर से तलाश लूँ* *तुझसे बिछड़ कोई मुझे अच्छा नहीं लगा* [29/05, 8:20 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरे सितम अब रात दिन याद आ रहे* *जब थे मेरे पास मुझको खबर न थी* [30/05, 7:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दरिया में कितना पानी जब उतरे समझ आया* *मैं कैसे पार निकला अबतक समझ न आया* [30/05, 7:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फ़िक्र की अब कोई बात नहीं* *मंज़िलें जुदा थीं, साथ हो गईं* [30/05, 10:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *किताबों के पन्नों में जो दास्ताँ है* *अलग तो नहीं है मेरी जिंदगी से*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें