गुरुवार, 26 मार्च 2026

March, 2026

[01/03, 12:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वैसे तो बाजारों में सामान कई बिखरे हैं* *दाम अलग हैं, जो हाथ लगे वो अपने हैं* [01/03, 12:34 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हालात बिगड़ने लगे हैं दुनिया के* *कुछ सरफिरों को अब चैन नहीं* [03/03, 10:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कैसे आग लग गई ख्वाहिशों के मन्दिर में* *नफरती मनसूबों को तबाह करना जरूरी* [03/03, 10:30 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उस सोच को जलाओ जो आग लगाती है* *इन्सान आज गलत है भगवान को बुलाओ* [04/03, 5:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिधर भी चाहो धुंआ उड़ा दो जिधर चाहो धमाल कर दो* *तुम्हें शियाशत ने हक़ दिया है हरी जमीनों को लाल कर दो* [05/03, 1:14 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बेरंग जिन्दगी से मायूस न होना* *रंग न होना एक रंग को दावत है* [05/03, 9:36 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कौन क्या सोचे फ़िक्र क्यों करना* *मौत से पहले आखिर क्यों मरना* [09/03, 6:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *इंतज़ार की मियाद अभी बाकी है* *वक्त की रफ़्तार ज़रा कम कर दो* [09/03, 6:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *अभी एक घर से जनाजा निकला* *जाने वालों की भीड़ ज़्यादा है* [11/03, 7:47 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हमारी बातों से होने लगे गुरेज अगर* *इशारा है कि इंतहा हो गई मुहब्बत की* [11/03, 7:49 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिन्दगी लम्हों में बिता लेना* *जो मिले उसको अपना लेना* [11/03, 7:53 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुस्कुराने के बहाने ढूंढ भी लो* *अश्क बहने को बेकरार बहुत* [11/03, 10:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *न हो सकेगा अब इंतज़ार मुझसे बरसों तक* *आ भी जा, समा बदल न जाए तेरे आने तक* [11/03, 5:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिंदगी में जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए* *अकेले में ही बैठकर चाय का मज़ा लीजिए* [15/03, 11:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उम्र हर मोड़ पे एक राज बताया तो मग़र* *आखिरी पल न बताया कि जिन्दा क्यूँ थे* [15/03, 11:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुझसे ही पूछते हो पता क्या है* *मेरी तलाश अभी तक ज़ारी है* [15/03, 11:27 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मुमकिन है तुझे इश्क़ मुझसे हो ही नहीं* *बस एक ख़्याल हो जो आ गया गलती से* [15/03, 11:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मजबूरियों को नाम-ए-वफ़ा मत देना* *हरेक पड़ाव कभी भी आशियां न हुए* [15/03, 12:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिंदगी जिसने भी जिस तरहा बनाई होगी* *"किस तरह जीना है" - ये राज छुपाई होगी* *वरना उन्माद में इन्सान बहकता ही नहीं* *अपने कर्मो की सज़ा वो भुगतता ही नहीं* [15/03, 12:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *पूछ लो आसमां से उसकी मर्जियां क्या हैं* *क्या वहां कूचे हैं, गलियां हैं या कुछ भी नहीं* [15/03, 12:37 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हर परिंदे को आसमां तो मिला* *कहीं महफूज आशियां न मिला* [15/03, 11:59 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हरेक हाल में हमने निभाई है रस्में* *यकीं होता नहीं कैसे तोड़ दी कसमें* [17/03, 9:51 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जिस्म परेशान और हैरान रूह* *सब्र और कद्र के आगे क्या है* [17/03, 9:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नशा था, जुनून था या महज़ उम्र की नादानियां* *इश्क़ का कहीं कोई वजूद है या सिर्फ कहानियां* [17/03, 9:58 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरे सवालों का भी कोई जवाब नहीं* *जाने क्यों ख़ुद पर भी ऐतबार नहीं* [19/03, 11:23 am] Dr. Suman Kumar Singh: *अब क्यों करें सवाल बिगड़े नसीब से* *देखा है जिन्दगी को फिसलते क़रीब से* [19/03, 11:25 am] Dr. Suman Kumar Singh: *हम सोचते थे अक्सर जाएंगे दूर तक* *अब सोचते हैं क्यों हम आए दूर तक* [20/03, 1:04 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद है हैरान सभी झांक रहे हैं* *नाम मेरा लेकर कुछ तलाश रहे हैं* [20/03, 2:13 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *चांद से चांद की बातें करना* *नये फसाद की राहें तकना* [20/03, 10:57 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिलों के दरमियान ऊंची दीवार कर देंगे* *सच कहने पर है पाबन्दी, बेजार कर देंगे* [20/03, 11:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रश्म और दस्तूर हमें याद दिलाने के लिए* *लहज़े बदले हैं वादों को निभाने के लिए* *कभी होली में समेटे हुए रंगों की महक* *ईद का मौका लच्छों में लिए मीठी ठसक* [21/03, 1:12 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तकदीर को तस्वीर से कैसे सजाएं ये बता* *मिलने की तदबीर क्या, आएं कहां ये बता* [21/03, 1:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रौनकें चारों तरफ घर में अंधेरा क्यों भला* *शम्मा गर है खफा दिलजले का दिल जला* [21/03, 2:07 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तुम्हें भी मुबारक हमें भी मुबारक* *धीमे मगर चल रही सांसें मुबारक* [21/03, 3:03 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तुम्हें भी मुबारक हमें भी मुबारक* *धीमी सही चलती सांसें मुबारक* [22/03, 9:44 am] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में छुपी है तकदीर-ए-मुहब्बत* *तक़दीर बदलना हो तो तस्वीर बदल दो* [22/03, 9:46 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रंगीन आस्मां में रंगीन नजारे* *गौर करोगे तो गमगीन नजारे* [24/03, 11:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने रुलाने की बातें न करना* *जहां तक हो मुमकिन मिलना मिलाना* *मुहब्बत को रुसवा किया है करेंगे* *फरेबी दीवानों से अपना दामन बचाना* [25/03, 1:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *रोक लेना राहें मेरी जब मैं बहकने लगूं* *शिकवा न करना वक्त जिंदगी में कम है* [25/03, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तस्वीरों में रंग नहीं भरना* *सादगी में असर ज़्यादा है* [25/03, 7:26 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दो घड़ी रुकना, गहरी सांसें लेना जरूरी है जिन्दगी में* *"चलना ही जिन्दगी है"- लोग झूठ ही कहते हैं* [25/03, 7:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *फरिश्तों को नहीं आती मुहब्बत की अदाएं* *महज़ इन्सान काबिल जो सुन पाता सदायें* [25/03, 7:35 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *संभल के पांव रखना जब कभी जाना किनारे* *मचलती आरजू की वश में हैं समंदर की लहरें* [25/03, 7:41 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जरूरी है संवर कर रात में तेरा निकलना* *तेवर चांद के गुस्ताख, कुछ अच्छे नहीं हैं* [27/03, 9:37 am] Dr. Suman Kumar Singh: *सिलसिला ये बहुत पुराना है* *रात के बाद दिन निकलता है* [27/03, 9:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वक्त से सौदेबाजी की ही नहीं* *ख़ुद से मैंने बहुत सवाल किए* [27/03, 4:56 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *शराबी नहीं मैं शराबी हैं आँखें* *इनायत किया नशीली वो आँखें* [31/03, 9:17 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मिलते हैं हरेक दिन हम ख़ामोश गली में* *कुछ इस तरह जैसे मिलना न हो दुबारा* [31/03, 7:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *संसार की सब बातें संसार में रहती हैं* *संसार के आगे कोई जिन्दा नहीं जाता* [31/03, 7:11 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *हर साथ दो घड़ी का लम्बा नहीं टिकता* *मौत की चंगुल से कोई भी नहीं बचता* [31/03, 7:15 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *छोड़ दो तिजारत खाने को बहुत है* *जीने की आरजू में मरने लगे हैं लोग*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें