अब धडकनों का जिक्र हो कुछ दिल की बात हो
मुमकिन है की इसके बाद न दिन हो न रात हो
क्यूँ वक़्त से शिकवा हो क्यूँ हम बदनसीब हों
मुश्किल कहाँ जो हाथों में एक तेरा हाथ हो
...
अल्फाज़ ज़िंदगी में अगर रंग भरे होते
शायद अगर-मगर से थोड़े फासले होते
लेकिन के लिए भी अगर जगह न होती
मुमकिन है इन्सान कभी जुदा नहीं होते
...
इश्क का ये फलसफा जहाँ दिल मिला वहीँ सर झुका
वादा लिया न कसम लिया जो पास था अर्पण किया
सुमन...:)
~~~~~~
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें