रविवार, 11 जनवरी 2026

January, 2026

*वक्त के बिस्तर पर चादर नई बदल के* *नई धुनों पे नगमों को फिर गुनगुना ले* *रुकने का काम नहीं चलना ही वन्दगी है* *समय वही है पन्ने पलटना ही जिन्दगी है* *तारीख बदल जाती तक़दीर वहीं है* *तस्वीर के पीछे की तस्वीर नहीं है* *सवालों से मेरे वो अब घबराने लगे हैं* *कर्म जब सामने आए शरमाने लगे हैं* *जिसके हिस्से में जो भी आयेगा* *साथ लेकर उसे कोई न जाएगा* *जिन्दगी है बोझ ये संभलती नहीं* *सांस चलती तो है महकती नहीं* *बदलने की चाहत उन्हें भी हमें भी* *बदलना है क्या ये किसको पता है* *शोर में है दब गई आवाज़ मेरी* *अब ख़ामोशी तो कोहराम कैसा* *सर्द दिन है सर्द रातें, कैसे कब से जी रहे* *कुछ न सुझे कुछ न भाए जैसे हम जल रहे* *परदों में छुपा के रखना अरमान जिन्दगी के* *ज़ाहिर न हो कभी भी सपनों के आसमां के* *मुस्कुराने की अदा उनकी तो जानलेवा है* *कहते हैं मेरे गम की ये आखिरी दवा है* *तारीफ़ मेरी मुझसे करना इस अदा से* *मैं भूल जाऊं मुझपर इल्ज़ाम हजारों हैं* [06/01, 3:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तारीफ़ मेरी मुझसे करना तो इस अदा से* *मैं भूल जाऊं मुझपर इल्ज़ाम तुम्हारे थे* [07/01, 1:09 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरे अन्दर मेरे बाहर दुनिया अलग है* *बातें नहीं हो पातीं जज़्बात अलग हैं* [07/01, 7:25 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गैरों की क्या कहें ख़ुद से हीं शिकायत है* *ऐसे किए काम जो दिल से ही बगावत है* [07/01, 7:29 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *जिद्द थी दिल की न जायेंगे किसी दर पर* *हल्की सी दस्तक हुई बाहर निकल आए* [07/01, 7:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल के मामले में हम दावा नहीं करते* *कब कैसे फिसल जाए वादा नहीं करते* [10/01, 1:39 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों में अब कोई नहीं रहता* *मेरे जज्बातों पर लगा पहरा* [10/01, 1:40 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *मेरे बारे में कुछ नहीं लिखना* *लोग उकसाएंगे नहीं कहना* [10/01, 1:42 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *नजरों की इबारत अगर तुम पढ़ पाते* *पास रहते मेरे ख़ामोश कुछ नहीं कहते* [11/01, 9:45 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रुसवा हुए गर मुहब्बत में तुम* *फसाने बनेंगे जमानों के बाद* *रिश्तों की कदर करना गर टूट भी जाए* *कुछ तो रहेगा पास जब सब बिखर जाए* *ख़ामोशी में आती हैं सदाएं दबी दबी* *अनकहे अल्फ़ाज़ नगमों की शक्ल में* [11/01, 11:05 am] Dr. Suman Kumar Singh: *ख़ामोशी में आती हैं सदाएं दबी दबी* *अनकहे अल्फ़ाज़ नगमों की शक्ल में* [13/01, 1:28 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बाकी रहें निशान गुजरने के बाद भी* *जख्मों का पता ढूंढने जाना न कहीं भी* [13/01, 1:30 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *दिल का ख़्याल ठीक से रखा करो* *मेरी अमानत है घायल नहीं करना* [15/01, 9:59 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कटी पतंग से जितना भी तुम सवाल करो* *जमीं पे उसकी कोई अहमियत नहीं होती* [15/01, 3:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमां एक है उड़ना मगर सम्भल के* *चूक हो गई ज़रा रह जाओगे बिखर के* [15/01, 3:46 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमान के आगे एक और आसमां है* *साथ कभी चलना वो खूबसूरत जहां है* [15/01, 3:51 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *साथ चले थे हम दोनों एक लम्बे सफ़र पर* *भरोसा था, मंज़िल की ख़बर दोनों को नहीं* [17/01, 8:06 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *गर मंजिल का पता मालूम नहीं* *अपनी रफ़्तार जरा कम कर लो* [17/01, 8:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *आसमां में तुम्हें तलाश किसकी* *इस जमीं पर जरा नजर कर लो* [18/01, 9:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *उदासी का आलम सिमटने लगा है* *कोई आजकल हमसे मिलने लगा है* [18/01, 9:22 am] Dr. Suman Kumar Singh: *कभी वो बुलाता है सागर किनारे* *लहरों पे अक्सर मचलने लगा है* [18/01, 9:24 am] Dr. Suman Kumar Singh: *वादे तो उसने किए थे हजारों* *जादू है उसमें भुलाने लगा है* [18/01, 11:42 am] Dr. Suman Kumar Singh: *रोने की वजह मालूम नहीं हंसने का बहाना क्यों ढूंढे* *जीने के सलीके से अंजान मरने का बहाना क्यों ढूंढे* [19/01, 9:21 am] Dr. Suman Kumar Singh: *इस डर से कि हम मर जायेंगे दरवाज़े जब भी बंद किया* *दुनिया बदरंग नज़र आई जीने की तमन्ना ख़त्म किया* [19/01, 1:38 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *बेवजह मुझसे झगड़ना तुम्हारा,अकेले में याद आने लगी है* *कभी यूं ही बैठे बिठाए, हँसाने लगी है रुलाने लगी है* [22/01, 11:31 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *कयामत से पहले इबाबत की बातें* *इन्सान की हसरत बढ़ी जा रही है* [24/01, 8:57 am] Dr. Suman Kumar Singh: *शर्तों पे मुहब्बत की तिजारत नहीं होती* *रिश्ता है ये गहरा कोई आदत नहीं होती* [24/01, 8:59 am] Dr. Suman Kumar Singh: *जब सब बदल रहे हैं तो हो कैसी शिकायत* *इन्सानों की किस्मत में मुहब्बत नहीं होती* [24/01, 11:09 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मगरुर हो गए कब उनको नहीं मालूम* *जब हम न थे उनको कीमत पता न थी* [24/01, 11:55 am] Dr. Suman Kumar Singh: *मगरुर वो नहीं थे हमने बना दिया* *तारीफ़ के भंवर में जैसे फंसा दिया* [25/01, 8:31 am] Dr. Suman Kumar Singh: *बरसात के मौसम में मिलने की इनायत* *भींगे हुए लफ्ज़ों की हर बात में गर्मी* [25/01, 1:33 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *वैसे तो मिलते हैं हर रात ही ख्वाबों में* *बागों में सरेआम मिलने में बात और* [26/01, 9:37 am] Dr. Suman Kumar Singh: *नतीजे आ भी जायेंगे तुम्हें अहसास भी होगा* *जताने को मुहब्बत सिर्फ़ एक तस्वीर ही होगी* [29/01, 1:08 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *यादों की महफ़िल से किनारा करना* *आसान नहीं होगा अपनों को भुलाना* [29/01, 1:10 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *सारी बुरी आदतें बदल डालो* *आ रहे इधर एक नज़र डालो* [29/01, 11:24 pm] Dr. Suman Kumar Singh: *तेरी आँखों का ये ख़्वाब पुराना क्यों है* *सुबह सवेरे इतना गहरा अंधेरा क्यों है*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें