शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

December, 2023

*बे- तकल्लुफ बे- झिझक कह डाल दिल से दिल की बात* *अब फिकर किस बात की, अब क्या गरज है दिन या रात* *हमारी उम्र की सीमा गुजर ही जायेगी* *तय नहीं किन ख्यालों में आशियां होगा* *हर शख्स परेशान है मुकद्दर के सामने* *इन्सान के हाथों की लकीरें हैं लाचार* *इन्सान के हाथों की लकीरें करें तो क्या* *जबतक न हो लड़ने की हालात से कोशिश* *बदलते रहना ज़िन्दगी की फितरत है पुरानी* *कभी इंसान बदलते हैं कभी तक़दीर हमारी* *जो आ गया जमीन पर जायेगा एक दिन* *हम कैसे मान लें कि मुश्किल न जायेगी* *लिबास हमने पहन ली नए जमाने की* *सबको लगता दुनिया में नया आया हूं* *जो गुजर जाते थे करीब से बिना बोले* *जाने क्या हुआ अब लोग ढूंढते हैं हमे* *जो गुजर जाते थे करीब से बिना बोले* *न जाने क्या हुआ वो ही ढूंढते हैं हमे* *तमन्नाओं की फेहरिस्त लम्बी बहुत है* *काम हैं बहुत सारे,वक्त बहुत कम है* *इश्क़ तस्वीर आईने में सिमटी-सिमटी* *नज़र के सामने, हाथ पर नहीं आती* *भींगने से सिहर जाता हूं अभी भी अक्सर* *न वो दामन न सहारा जहां पनाह मयस्कर* जल गए उनपर ये करम ज्यादा है जले को फिर से जलाने बुलाया है भूल सकता भला कौन गुफ्तगू तेरी नींद गहरी जब होती है गुनगुनाती हो *तमाशे खूब होते हैं तमाशों की ये बस्ती है* *महंगाई है लेकिन जान इन्सान की सस्ती है* *वजह एक मुस्कुराहट की कभी ढूंढे न मिलती थीं* *नज़रिया हमने बदला अब हँसी आती हर बात पर* *रूक के कुछ पल गहरी गहरी सांस लेते हैं* *कुछ क़दम के बाद हम फिर तेज़ चलते हैं* *ख़ामोशी से गुफ्तगू की डोर थामकर* *अनकही बातों को आंखों से कहते हैं* *हम, हम न होंगें, गर कहीं कल मिलोगे तुम* *हर दिन बदलना हमने भी अब सीख लिया है* *गुस्ताख़ हम भी हैं किए हैं जुर्म कई बार* *गर तुम खुदा जैसे तो हमें इल्म नए दो* *गुस्ताख़ हम भी हैं, किए हैं जुर्म कई बार* *बनके खुदा इस दुनिया में जीना है दुस्वार* *ईश्क वाले अजीब होते हैं* *बे-वजह हंसते कभी रोते हैं* *रिश्तों में उलझ मैंने रिश्तों की कसक देखी* *दिल चाहता रहा जिसे उसने न इधर देखी* *परवाह उसे भी है,परवाह हमें भी है* *इजहारे मुहब्बत से इन्कार मगर है* *हमने बनाए फासले मुश्किल से इन दिनों* *जज़्बात ने करने को बगावत की ठान ली* *महफ़िल नहीं पर गीतों का हसीं आलम है* *दिल बेचैन नहीं ख़ामोश है कॉफी के साथ* *अकेले कभी हम भी डरते न थे* *जब चाहत हुईं हम भी डरने लगे* *मुकद्दर भी कुछ कुछ डराने लगा* *लकीरों में अब कुछ नज़र आ रहा* *इश्क शोले -सा दहक जाए ऐसा कुछ कर दे* *सुबह से शाम तक खुशबू हो तू महक भर दे* *सर्दियों के मौसम में आग लगनी चाहिए* *चाहे दामन ही न जले गर्मी थोड़ी चाहिए* *किसी भी बात पे क्यों कोई हैरान होता* *बात कोई भी हो, अंजान नहीं लगती है* *रिश्तों में दफ़न हमने खुशियां तमाम कर दी* *रिश्तों ने कहा हमसे मुुश्किल है साथ रहना* *दांव पर थीं ज़िन्दगी, इंसानियत और हसरतें* *हमने किया अब फ़ैसला कुर्बान करेगें हसरतें* *यकीं न था, यकीं होगा तुम्हें कि हम भी काबिल हैं* *क्या देखा, क्या समझा, कहीं तुम मुझ सा तो नहीं* *दिल को अब आराम दे, कुछ काम न दे* *ख्वाहिशों की भी हुई उम्र उसे जाम न दे* *बेगुनाही की सबूत मांगता है वो* *क्या मुहब्बत भी गुनाह होता है* *लकीरों में बसर करने की क्या रवायत है* *ठहरो कयामत तक तेरी अभी जरुरत है* *देर तक तुम ख़ामोश न रहा करो* *अजीब अजीब से खयाल आते हैं* *महकी हुई वादी में बहका हुआ इन्सान* *आगोश में ले लो या पिलाओ एक जाम* *जिस्म में होता है एक ख़्वाब सा खुदा* *ये ख़्वाब ही है रास्ता मगर है जरा जुदा* *हर बात पे हैरान न हो, है ये जिंदगी* *कहने को तुम्हारी है पर है ये अजनबी*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें