रविवार, 5 नवंबर 2023
November, 2023
*जिसने मुझे बनाया मुझको हुनर न दी*
*ख़ुद तक पहुंचने की मुझको डगर न दी*
*रोके न रुक सकेगा जीवन का कारवां*
*बेहतर चले चला चल, गर चले कारवां*
*दर्द की दास्तां अनजानी है*
*तन्हा सहना नहीं सुनानी है*
*जिन्दगी शौक से जीने के लिए, सारे दस्तूर मिटाने होंगे*
*कौन क्या चाहे हमसे ये खयाल भी दिल में न लाने होंगे*
*थोड़ी उदास कट रही थी मेरी सुबहो शाम*
*छेड़ा उसी को हमने जो कहता मेरे लिए है*
*साया भी न साथ देगा जाओगे जहां भी*
*कुछ देर पास बैठो कुछ देर ठहर जाओ*
*चैन से रहने के लिए इश्क नहीं है*
*सुकून जिसे समझा वो एक धोखा है*
*रोटियां रोज अब नहीं मिलती*
*भूख बढ़ती है,तुम नहीं आते*
*धुआं धुआं सा आसमां हुआ जाता है*
*जले हैं ख़्वाब या यादों का झोंका हैं*
*जिस्म में रूह का दम घुटता है*
*रातभर जाने कहीं वो जाती है*
*शायरी दोस्तों की परछाई*
*जब वो आए,ये भी आई*
*धूप में कम ही मैं निकलता हूं*
*तुम बिन छांव भी नहीं होती*
*आशिकी न मालूम किसको कहते है*
*तुम्हारे साथ मेरा वक्त खूब होता है*
*खेलता वो भी हम गरीबों से*
*उसको भी ख़ुद का खयाल है*
*जख्म ऐसे भी कई हैं जो भरते ही नहीं*
*दर्द बढ़ता है सह लेते हैं कहते ही नहीं*
तन्हा सफ़र का लुत्फ अलग ही तरह का था
शिकवा किया ख़ुद से, शाबाशी भी ले दिया
*गज़ल बन के आना गज़ल बन के जाना*
*हंसाना रुलाना तुम्हारी अदा, मैंने माना*
हवाऐं दिए को बुझाती नहीं हैं
सुलाती तो हैं, जलाती नहीं हैं
*हवाओं में कई आवाज़ एक मेरी भी शामिल*
*सुनाई दे अगर तुमको तो खुशबू भेज देना*
न कर जाहिर तुम्हारी आंखें रास्ता देखती है
तुम्हें है फिक्र उसकी बात ये कहना नहीं है
हिचकियाँ आती हैं लेकिन हर दिन नहीं आतीं
मुझे लगता है तेरी यादों मैं कोई और भी है
*अदभुत हैं हवाएं भी कोई बंदिश नहीं मानती*
*कहर बनकर जब चलें तो कुछ नहीं पहचानती*
*दूरियां हमने बढ़ाई पास रहने के लिए*
*उसने समझा मुझको अब उल्फत नहीं*
*अब तक मिला जिनसे दूसरी जहां के थे शायद*
*चल अपनी जहां ढूंढें जो कहीं छुपी है शायद*
*उम्मीद के भरोसे, उम्मीद के सहारे*
*चल चलते हैं अब एक दूसरे किनारे*
*वक्त बदला, हमें बदल न सका*
*वक्त लगता है सबको बदलने में*
*कितनी ही सुबहे गुजारी हैं तन्हा*
*आजकल क्यों सुबह नहीं होती*
*सभी ने पहले भी हमको देखा है*
*आजकल क्यों नज़र नहीं मिलती*
*उठेंगे सभी सुबह तो होने दो*
*आजकल वक्त धीरे चलता है*
*दोपहर को भी सुबह कहते हैं*
*रात भी शाम जैसी लगती है*
*हर घड़ी तेरा मुझसे यूं लड़ना, क्यों समझ में मेरे नहीं आता*
*तुम तो कहते नहीं कभी लब से, क्या दिल लगाने का बहाना है*
*आदतें बनते बनते बनती हैं,आदतें जाते जाते जाती हैं*
*इतना आसान भी नहीं होता, कोशिशें सबसे नहीं होती*
*हादसे रोज कुछ न कुछ होते हैं*
*जब समझ जाते हैं थोडा रोते हैं*
*कौन तय करता है मंज़िल अपनी*
*मुझको लगती है ये अनजानी सी*
*ख्वाहिश जन्नत की सबको है लेकिन*
*क्यों नहीं याद कि मौत लाज़मी पहले*
*खुशबू आने दो खिड़कियों से*
*मौसम बदलें उनकी बला से*
*मुझको कुछ लोग अब पसन्द नहीं*
*मेरी दुनिया अब सिमटती जाती है*
*मुश्किल हुए हालात या मुश्किल सफर हुआ*
*चलने की जुस्तजू भी अब वैसी नहीं रही*
*दिल चाहता है रुक के देखें दूर तक पीछे*
*कुछ छूट गया पीछे या सब साथ साथ है*
*ख़ुद का रखना खयाल वाजिब है*
*किसको किसका खयाल रहता है*
*तक़दीर भी मुझसे शरमाने लगी है*
*कभी भूले से मिले तो किनारा करे*
*शिक़ायत भी हो तो छुपा लेना*
*जो भरम है उसे जिन्दा रखना*
*अल्फाजों के सहारे फसाने बनाए*
*सुना डाला बिना उसे सच बताए*
*इंतज़ार हुआ लम्बा और रिश्ता पुराना*
*न उसने इसे समझा न हमने ही जाना*
*हार जो लगता था वो हार नहीं है*
*कल उसने कहा मुझसे प्यार नहीं है*
*एक अकेला दोस्त काफी जिन्दगी की दौड़ में*
*रिश्ते सारे बोझ जैसे कुछ न कुछ फरमाइशें हैं*
*अफसाने लिखे जाते हैं रोज़ इक नए*
*किरदार एक ही रहे, सूरत नए नए*
*रूठने वाले कोई गैर नहीं अपने है*
*दिखाई देते नहीं दिन में वो सपने हैं*
*मैं जिसकी धुन में अब इस मोड़ तक आ पहुंचा*
*गर उसकी कुछ मिले ख़बर तो मुझ तक पहुंचाना*
*मुलाकात हुई ऐसी जगह कोई नहीं था*
*मैं जिससे मिला शायद वी भी नहीं था*
*इस मुल्क की क़िस्मत में इन्सान नहीं हैं*
*कुछ हैं खुदा के बंदे ज्यादा बेईमान हैं*
जिस सादगी पे लूट गए दीवाने बेशुमार
अब सादगी के ज़िक्र से घबरा रहे लोग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें