शनिवार, 30 सितंबर 2023
October, 2023
*मैंने जो ख़ुद को समझा शायद वही गलत था*
*इल्जाम ख़ुद को देना आदत न थी, गलत था*
*जिन मंजिलों की ख्वाहिश वो दूर तक नहीं है*
*जो सामने हैं मेरे बिल्कुल ही अजनबी नई हैं*
*अजनबी जहां में बस अजनबी का साया*
*ख़ुद की शक्ल बदली या यूं ही मैं भरमाया*
*जिन्दगी के खातिर क्या क्या न किया हमने*
*उसको वफा न आया, हम ढूंढा किए सबमें*
*मकान घर बने ऐसी शायद कोशिश न हुई*
*दहलीज़ पे खुशी थी अन्दर दाखिल न हुई*
*ये इश्क का परिंदा जाने कहां से आया*
*भूल गया उड़ना या ख़ुद को कैद पाया*
*उसको ख़बर न होगी दुनिया बदल रही है*
*इश्क़ की दुनिया में मौसम नहीं बदलता*
*बचपन में बचपने की कदर कब किसी को थी*
*जल्दी थी बड़े होने की, अब बचपने की बात*
*खुद से दिल की बात बताने में खौफ हो*
*ऐसे में जमाने से शिक़ायत करेगा कौन*
कानून मुहब्बत के बड़े सख्त बने अब दुनियां में
समझते थे जिसे हम अपनी आज़ादी का सबब
*एक अरसे बाद आज उसने हाल पूछ लिया*
*खुशी सदमे सा था, मुझसे बताया न गया*
*ख़बर मुझे भी थी इसलिए ही बचते रहे*
*दिल में आते रहे खयाल हम संभलते रहे*
*मौत और ज़िंदगी में फ़र्क ही कहां*
*इश्क़ कर लो ख़ुद समझ जाओगा*
*बड़े सख़्त हैं खयालों के पर*
*खंजर इनपे चल नहीं पाता*
*थामना आसान नहीं है सब्र का दामन*
*जो करें थोड़ी घबराहट हमें भी होती है*
*हालात के मारों की हालत का किसे इल्म*
*नुख्स निकालेंगे सभी लोग चले जायेंगे*
*बातें बनती बिगड़ती हैं वक्त बेवक्त*
*इन्सान बदलता नहीं किसी भी वक्त*
*ख्वाबों को रात के साए के बाहर न ढूंढिए*
*पसन्द आ जाए गर अपनी आंखें न खोलिए*
*आईना सच कभी नहीं कहता*
*देखकर फिर भी खुशी होती है*
*जुर्म करना तुम्हारी आदत है*
*सज़ा समझा जिसे मुहब्बत है*
*अब मुलाकातें बहुत डराती हैं*
*आखरी कौन ये नहीं बताती हैं*
*उसके लहज़े का बदलाव समझ आता है*
*डर के माहौल में जाने क्यों मज़ा आता है*
*कुछ ऐसा करो मैं खो जाऊं अपने को भी न मैं नज़र आऊं*
*कुछ दिन से अकेले डर लगता और भीड़ में मैं घबरा जाऊं*
जिसकी खातिर भेष बदल कर आते जाते दुनिया में
रूप बदलना उस ज़ालिम का शयद कोई अदा भी है
*एक भी रिश्ता गर हमसे संभल जाए तो काफी है*
*भीड़ में अपना ही वजूद खो जाने का डर रहता है*
*गवाही देगें जरूर ये ज़मीं आसमां एक दिन*
*हमने रिश्तों को जीने के काबिल बना दिया*
बहाने बनाने में उसका कोई जवाब नहीं
खुशी मनाने के लिए भी मुझे रुलाता है
कांटों की राह पर चलना पड़ा है
खून की परतें जमी है छाले नहीं
*अपने यकीन पर यकीन रख दोस्त*
*वक्त हमें वक्त बे वक्त आजमाता है*
*लम्हों में सिमट जाए जिन्दगी, ये सच नही*
*मौत आती है जाती है कभी ठहरती नहीं*
*संभल-संभल के चलना नादानी है*
*जिन्दगी के साथ ये बड़ी बेईमानी है*
*सहने वाले सहते रहे कभी हँसकर कभी रोकर*
*दर्द नहीं ठहरता वहां जहां उसकी कदर न हो*
*वफा का जिक्र किताबों में जब से होने लगा है*
*बेवफाई के फसानों का ज़माना मुस्कुराने लगा है*
*नज़र न आए जब भी देखने की कोशिश की*
*बंद आंखों से पर तुम साफ़ नज़र आते हो*
*राम रावण की अब युगलबंदी है*
*मिल के दुनिया को जला रखा है*
इक हसीं शाम की हसरत में जमाने गुजरे
आज की शाम हसीं है मगर वो बात नहीं
*आरज़ू पर दखल नहीं रहता*
*बेजुबान दिल कुछ नहीं कहता*
*रात और दिन का फ़र्क मिट गया शायद*
*स्याह रातों में भी सब कुछ दिखाई देता है*
*नहीं नहीं अभी जाने की कोई बात न कर*
*थोड़ी मोहलत मिले कुछ तो इंतज़ाम करें*
हमने नहीं बनाया कोई भी आशियाना
आज यहां ख़बर नहीं कल कहां जाना
*यादों में जगह चाहिए, हैरान हूं मैं*
*जमीं पे था कैसे आसमां में हूं मैं*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें