सोमवार, 28 अगस्त 2023
August - September, 2023
महफ़िल बदल के हमने क़िस्मत ख़राब की
मंज़िल की आरजू में मंजिल ही बदल ली
*सबक जो किताबों में हमने पढ़े थे*
*बेमतलब थे सारे जब ठोकर लगे थे*
*तन्हाई थी कोई नहीं था खुद से बातें करते थे*
*साथ हुए तो बातें नहीं थी एक दूजे में रहते थे*
*मुश्किल कहां साथ जब तुम सा हमसफ़र*
*कहता गया जो दिल ने कहा होके बेख़बर*
*हद अपने प्यार की कभी काफी करीब थी*
*कब कैसी हो गई बेहद, दास्तां अजीब थी*
*मिलना नसीब में था निभाना हमारे हाथ*
*दूरी में अपना आशियां, रहना करीब था*
*एक हसरत के लिए कोई परेशान क्यों हो*
*एक जूनून है पीछे, दबे पांव चला आएगा*
*शख्स बदनाम हुआ, रूह मरी, जिस्म ढला*
*इतनी दुस्वारी मगर दिल ने कहा इश्क हुआ*
*अपने कदमों की भी शायद उसे पहचान नहीं*
*किसके दिल से गुजर आए उसे अंदाज़ नहीं*
*मुद्दतों बाद उसे आज क्यों खयाल आया*
*कोई साया नहीं मैं ख़ुद ही कल आया था*
*थोड़ा रूकना मैं अभी आता हूं*
*इस जनम बाद का वादा ठहरा*
*बेखयाली से बने सुर्ख से सफीने में*
*नया सफ़र शुरू हुआ इसी महीने में*
*वक्त ने बदल दिया या खुद बदल गए हैं हम*
*जिंदगी ने रंग बदला राह से फिसल गए हम*
*जिन्दगी की बात थी जिंदगी के साथ थी*
*कब सुबह ख़बर न थी कब हुई शाम थी*
*गुजर-बसर की तमन्ना में सब तमाम हुए*
*जिन्दगी तुमसे शिक़ायत मेरी गई ही नहीं*
*किया कबूल हमें जो भी जिन्दगी ने दिया*
*कबूल हम भी उसे हों तो कोई बात बने*
*भूल गर पाते तभी याद आती*
*नया मर्ज है वक्त ठहर जाता है*
*इस शहर में तमाशे होते हैं*
*गुलाब जब भी मुस्कुराते हैं*
*मकान घर, बने ऐसी शायद कोशिश न हुई*
*दहलीज़ पे खड़ी खुशी अन्दर दाखिल न हुई*
*किसकी हिम्मत गुमराह करे*
*जैसे जी चाहे जिसे प्यार करे*
*जब दिल चाहे उसे याद करे*
*बंद आंखों से भी दीदार करे*
*कोई वजह तो चाहिए जाने को उससे दूर*
*हमने किए सवाल खफा होने को मजबूर*
*फुरसत मिले तो सोचेंगे फुरसत की बात हम*
*सांसों को कभी आजतक फुरसत नहीं मिली*
*क्यों सबकी फिक्र में अपना न हो सका*
*साकार कोई ढंग से सपना न कर सका*
*यही तक़दीर ख़्वाबों की, कभी पूरी नहीं होती*
*कभी ये ख़ुद ही बदले कभी हसरत नहीं होती*
नींद गहरी सी आ जाए तो करार आए
न रास आई ये दुनिया न इसे हम भाए
चाय की प्याली में असर कितनी
यार से मिलने में असर जितनी
*जब खयालों में कुछ भी हलचल हो*
*यादों की खिड़कियां खुल जाती है*
*इबादत में हमने दुआ इतनी मांगी*
*इरादा न बदले न बदलने की आदत*
*चले सिलसिला यूं चला है जो अब तक*
*ठिकाना गर बदले तो जमीं आसमां तक*
*थोड़ा फरेब माना दिल को मेरे भाता है*
*तुम ये न समझ लेना ये इश्क फरेबी है*
*कब किसने कहा तुमसे जब चाहे चले आना*
*दुनिया में इश्क जैसी कितनी ही मुसीबत है*
*कुछ देर ठहर जाते ये रात ढल तो जाती*
*दिल संभल जाता कुछ बात बन जाती*
*कल की हर निशानी मैंने मिटाया भरसक*
*यादें न गईं मन से क्या है हमारी किस्मत*
लोगों की खता है सच्चाई नहीं सुनते
लहजे में उलझते अच्छाई नहीं परखते
हम बदनाम हैं कि आवाज़ में मिठास नहीं
सच कहा कुछ और कहने को ख़ास नहीं
तलाश शायद सही जगह नहीं
तुम्हारा घर अब वो जगह नहीं
मेरी ख़ामोशी से सब खुश रहते हैं
अब मैं ख़ामोश, सभी सब कहते हैं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें