गुरुवार, 24 जून 2021

Mixed Feelings

लफ्जों में कहानी कह देना मुश्किल है बहुत आसान नहीं.. पूछो न सबे गम कैसे कटी सब गुजरे जमाने याद आए.. कहने को तुम्हें हम क्या कहते हम हैं भी यहां हम हैं भी नहीं.. सबको यही लगता है अक्सर सांसों का ही चलना जीवन है.. ख़ाक की ख्वाहिश यही उससे न यूं कतरा के चल रास्ते कितना भी तू चल ले, तेरी मंज़िल ख़ाक है. जो साथ होते हैं वो साथ नहीं जो साथ देते हैं वो पास नहीं वक्त बेवफा नहीं उम्मीदें रखी ज्यादा शायद सबक याद रखते फितरत में न थी शायद बारिश की बूंदें हैं नटखट, कुछ तो शरारत करती हैं जगा के हलचल मेरे मन में, दूर खड़ी मुस्काती हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें