मंगलवार, 29 जून 2021

खयालों की दुनिया updated

खयालों को दफ़न करना कहां आसान होता है. लकीरों सा है पानी पे न बनता है न मिटता है खतों के रस्ते गुजर गए पल, न वो पास आए न हम दूर बैठे.. न दिल की धड़कन न सांसे ठहरी, सुलगते किस्से जवां रहे.. हम खुद में ही जीने वाले, दुनिया की फिकर कब करते हैं हमको भी नहीं अहसास हुआ, कब जीते हैं कब मरते हैं जुल्म की इन्तिहा हुई अब तो मौत के बाद सितम जारी है फंदे घने हैं इतने बचना नहीं है मुमकिन जाओ जहां भी चाहो फसना है मुमकिन. कैसी तस्वीर जमाने की बन गई यारों मुश्किलें बढ़ी हैं किसका करें यकीं यारों क्या कहा क्या सुना सब फसाना हुआ कोई कुछ कह सके एक जमाना हुआ जब्त सब कर लिया हरखुशी रंजो गम सारी दुनिया से खुद दिल बेगाना हुआ.. हर जुबां बंद है छाई खामोशी यूं जो नज़र आ रहा बेजुबां सा हुआ 🌹 कमजोरियों के मेरे, अहसान मानो ऐ दोस्त चाहा जिसे निभाया सबकुछ गवां के अपना 🌹

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें