रविवार, 11 जून 2023

June, 2023

*उलझे हैं कई बार हम ऐसे ही जाल में* *हर घूंट में मिला ज़हर बस रंग अलग था* *सांसों की सिसकियों को कभी सुन सके तो सुन* *हकीकत से बेपरवाह हसीं ख़्वाबों का घरौंदा बुन* *ऐसा लगता है मेरे सामने करीब है वो* *छू के देखा तो कोई था नहीं अंधेरा था* *दो कदम भी साथ चलें ऐसा कब हुआ* *हर घड़ी ख्याल पर कब्जा जमा लिया* *गम भी अपना है सितमगर भी तो कोई गैर नहीं* *शिकायत जल्दी ही मिट जायेगी, पुरानी बैर नहीं* *गम का ऐहसास ख़ुद ब ख़ुद होगा, धड़कनों को ज़रा मिलने दो* *राज जितने छुपे हैं सीने में, परतें आहिस्ता- आहिस्ता खुलने दो* *संघर्ष हमारा खुद से है, अवचेतन मन और सांसों से* *मंज़िल मेरी है दूर जरा, धड़कन को संभाले रखनी है* *उदासियों में भी कोई रिश्ता है* *मुस्कुराहट में भी दर्द दिखता है* *शहर में शख्स परेशान है और हैरान भी है* *जहां उम्मीद के गुल खिलते थे वीरान सा है* *इरादा डोल जाता था, नज़रिया साफ था लेकिन* *यकीं खुद पे ज्यादा, जरूरत कम की थी लेकिन* *जहां में रह के भी खुद को कभी हिस्सा नहीं माना* *अलग रहने की आदत ने बेगाना कर दिया हमको* *आवारगी के शौक़ को बदनाम कर दिया* *इसने कभी उनसे कभी तुमसे मिला दिया* *ख़ाक में देखना, दिख जायेगा तेरा चेहरा* *ख़्वाब ही ख़्वाब मगर है बहुत घना कोहरा* *आईना भी लगता है रिश्वत लेता है* *दिले - दर्द को मुस्कुराहट बताता है* *सारे सवाल पल में बेमानी हो जाये* *लबों पे गर ख़ामोशी चस्पा हो जाए* *सबकी खामोशियां बताती हैं* *ज़िन्दगी में तूफ़ान ज्यादा है* *कभी थी पास अब नहीं दिखती* *उसकी तस्वीर कुछ नहीं कहती* *गर ख्यालों में खो गया पल भर* *तब जहां अपनी सी नहीं लगती* आंखों की जुबां गर समझे आंखों से इशारा कर देना कल परसों में आ चलते हैं जायेंगे कहां ये मत कहना गिलास भर गई गर तो उदासी भी चली जायेगी रात की बात क्या दिन भी रंगीन नजर आयेगी ग्लास भर गई गर तो उदासी जायेगी, ये हसीं रात थोड़ी और निखर जायेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें