बुधवार, 19 अप्रैल 2023
April, 2023
*नींद आए या न आए ये भी आखरी मंजिल नहीं*
*गिले शिकवों का सिलसिला चले मौत के बाद भी*
*नींद आ जाए कभी तो तुम जगा देना हमे*
*पल कोई जाया न हो जिन्दगी की शाम है*
दिल के पिंजरे की फजीहत जान व जज़्बात की
जिसको देखो चाहता है, बस खेलना हालात से
*मुश्किलों के दौर में राहत का इक सवेरा है*
*माने या न माने आंखों में बस तेरा चेहरा है*
*ये भी मुश्किल वो भी मुश्किल,मुश्किलों का दौर है*
*ज़िंदगी घबराए तन्हाई से और महफिलों में शोर है*
*तय किया एक बार फिर से, बदल देगें जीने का तरीका*
*शर्त बस इतनी सी है, हो साथ कोई हुबहू तेरे सरीखा*
*ज़िंदा होने का अहसास तभी होता है*
*सकूं के साथ जरा दर्द दिया जाता है*
*ज़िंदा होने का अहसास तभी होता है*
*जमाने का दर्द जब तब हमें रुलाता है*
*किस- किस की करें फ़िक्र जब इल्जाम बहुत हों*
*जैसे कटे कटने दे जिन्दगी, जब परेशान बहुत हों*
*दो पल का साथ कुछ कम नहीं जीने के लिए*
*दास्तां साथ रहती बीते पल याद दिलाने के लिए*
*दो पल का साथ भी कुछ कम नहीं जीने के लिए*
*रात की दास्तां साथ रह जाती है मुस्कुराने के लिए*
*सिलसिले प्यार के यूं ख़त्म कहां होते हैं*
*सबका अपना हीं तरीका इसे निभाने के*
*ये वक्त को पता है किस्मत भी जानती है*
*हाथों को क्या पता दामन कहां उलझेगा*
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें