शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

February, 2023

Revised: *बदली न कभी किस्मत बदला न मेरा प्यार* *कल थी मेरी आरजू वो अब भी मेरा यार* *मुद्दत से रही ख्वाहिश अपनों से करें बात* *मुश्किल में फंसी जान मुलाक़ात कैसे हो* *वक्त तो गुजरता ही है गुजर जाएगा* *अभी करीब से गुजरा जो न आयेगा* *हकीकत कौन जाने है हकीवत किसको है मालूम* *हम अपनी सहूलियत से कुछ फसाने ख़ुद बनाते हैं* जिंदगी अब गुजर भी जा, बातें न कर शबाब की... रात ढली तो उड़ गई, मस्ती थी इक शराब की... *उम्र हर मोड़ पर एक ख़्वाब दिखा जाता है* *साथ चलने की ख्वाहिश कभी थमती ही नहीं* *आदमी आज़ाद तब था जब कोई बंदिश नहीं थी* *हर कोई बस आदमी था दर्मियां कोई रंजिश नहीं थी* *क्यों बढ़ाएं उलझनें जब जिन्दगी मुश्किल में है* *कहने को कहते बहुत हैं कुछ समझ आता नही* जिक्रे शराब से भी कुछ नशा जो होता है सकूं से जिन्दगी गुजरे वक्त कट जाता है *बाहर बाहर रंग न देखो झांको मन के अंदर* *रंग बिरंगी दुनिया बिखरी जैसे बीच समंदर* *वक्त गवाह है, उम्र बढ़ी हम अब वही बच्चे हैं* *साथ रहे चुप न रहे हर पल जाने क्यों लड़ते हैं* Revised... *वक्त गवाह है, उम्र बढ़ी हम अब वही बच्चे हैं* *साथ रहे चुप न रहे, हर पल अब भी लड़ते हैं* *मुझे यकीं है मेरे बाद कुछ न बदलेगा* *दिन ढलेगा यूं ही रोज चांद निकलेगा* *संग होंगी हमारे यादों की झुरमुट अक्सर* *कोई लम्हा ठहर जायेगा आखरी मंजिल बनकर* *कितने ही किस्सों के हम यहां गवाह बने* *इक किस्से की तरह आज विदा लेते हैं*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें